बिहार में फिर आसमानी आफत, बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, CM नीतीश ने किया 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Summary :

इससे पहले बीते गुरुवार को भी बिहार के 23 जिलों में ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से 83 लोगों की मौत हो गई थी। जबिक कई लोग झुलस गए थे। इस हादसे में सबसे ज्यादा मौत गोपालगंज जिले में हुई थी

एक तरफ जहां देश कोरोना के कहर से जूझ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मौसम भी लोगों पर आफत बन कहर बरपा रही है। मंगलवार को एक बार फिर बिहार में आसमान से आफत बरसी है। ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के पांच जिलों में आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से पटना में 2, नवादा में 2, लखीसराय में 1, जमुई में 1 और सबसे ज्यादा छपरा में 5 लोगों की मौत हुई है।   

बता दें कि इससे पहले बीते गुरुवार को भी बिहार के 23 जिलों में ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से 83 लोगों की मौत हो गई थी। जबिक कई लोग झुलस गए थे। इस हादसे में सबसे ज्यादा मौत गोपालगंज जिले में हुई थी,  जहां कुल 13 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी बिजली गिरने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई थी।
उधर, सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
ज्ञात हो कि बिहरा में एक तरफ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ रही है तो वहीं भारी बारिश के कारण भी राज्य का बुरा हाल है। कई शहरों में बाढ़ की स्थिति है।

Desk Team