Bihar में PMCH के जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 4 महीने से नहीं मिला स्टाइपेंड

Summary :

PMCH में पीजी डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है

बिहार में एक नया बवाल पैदा हो गया है। राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल  पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पीजी डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें चार महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है। आज से शुरू हुई डॉक्टरों की ये हड़ताल अनिश्चितकाल तक चलेगी। हड़ताल के कारण अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बाधित हो रही हैं।

हड़ताल से मरीज परेशान

अस्पताल परिसर में जुटे हुए डॉक्टर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।  हड़ताल के कारण मरीजों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में केवल आपातकालीन सेवाएं ही बहाल हैं। पीएमएचएस कैंपस में चारो तरफ अफरा तफरी का माहौल है। मरीजों का स्वास्थ्य खतरे में हैं। परिजन बेहाल दिख रहे हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई सुविधा मुहैया नहीं की जा रही है।

Bihar में मंत्रिमंडल विस्तार से विकास को मिलेगी गति: मंत्री प्रेम कुमार

चार महीने से नहीं मिला स्टाइपेंड

डॉक्टरों की मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द चार महीने का बकाया स्टाइपेंड मिलना चाहिए। पीजी डॉक्टर कुमारी आयशा ने कहा कि कई बार अल्टीमेटम देने के बावजूद स्टाइपेंड को लेकर पीएमसीएच प्रशासन गंभीर नहीं हुआ, लिहाजा उनके सामने हड़ताल के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा था। डॉक्टरों का कहना है कि पटना में रहने के लिए उन्हें काफी खर्च उठाना पड़ता है। ऐसे में पिछले कई महीनों से स्टाइपेंड नहीं मिलने पर उनके सामने कई तरह  की परेशानियां झेलनी पड़ी हैं। फिलहाल डॉक्टरों ने अपनी मांगे पूरी होने तक काम करने से मना कर दिया है।

निशांत जल्द संभाले JDU की कमान, नीतीश कुमार की परिस्थियों पर बोले तेजस्वी यादव

प्रशासन की प्रतिक्रिया

फिलहाल पीएमसीएच प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह हड़ताल सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है, क्योंकि विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो चुका है। ऐसे में विपक्ष इस मुद्दे पर जमकर हंगामा करेगा। अब देखना यह है कि सरकार कितनी जल्दी इस मसले का समाधान निकाल पाती है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।