विश्व योग दिवस के 8 वीं वर्षगांठ के मौके पर जमुई स्थित शगुन वाटिका विवाह भवन में दर्जनों स्वयंसेवको सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओ ने योगाभ्यास किया । योग शिक्षक आरएसएस के रामविलास जी द्वारा डेढ़ घंटे तक उपस्थित लोगों को योग के माध्यम से फायदे बताए ।
शिविर उपरान्त योगाभ्यास में पहुंचे बिहारशरीफ आरएसएस के विभाग प्रमुख श्री उपेंद्र भाई त्यागी ने कहा कि अब भारत एक दिन के लिए विश्व गुरु बन चुका है । और आरएसएस के प्रथम संघचालक परमपूज्य डॉ हेडगेवार जी की आज पुण्यतिथि भी है । उनका सपना था कि हिंदुस्तान विश्वगुरु बने और उनका सपना भी धीरे धीरे साकार होते जा रहा है ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है । बाकी देश सुपरपावर बनना चाहता है । जबकि भारत युगों युगों से ऋषि मुनियों के देश होने के नाते विश्व का कल्याण हो फार्मूला के साथ योग के साथ साथ मानवता का मिशाल पेश करते हुए विश्वगुरु बनेगा । उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति की ध्वज पताका को समूचे विश्व में फहराने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व निरामय और विश्व कल्याण की कामना करता है । हज़ारो वर्षो से ही हिंदुस्तान के संतान धर्मियों ऋषि मुनियों ने जो योग को स्वस्थ के बेहद उपयोगी बताते रहे इसे विश्व ने आखिर 8 वर्ष पूर्व में उसे मानना पड़ा ।
कार्यक्रम में इनके अलावे बलवंत सिंह, धनुषधारी सिंह, मुरारी झा, अजीत कुमार, अशोक सिंह, तपन कुमार, निरंजन सिंह, दिवाकर चंद्रवंशी, उमेश केसरी, हरेराम सिंह, अनिल पाठक, रामजीवन साहू, चंद्रकांत भगत, मुन्ना बर्णवाल सहित दर्जनों बच्चे-बच्चियां योग कार्यक्रम में भाग लिया ।cccc


Download Android App
Download iOS App



