Lok Sabha Election 2024: झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा शनिवार शाम से 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। बॉर्डर शनिवार के देर शाम से मंगलवार की देर शाम तक सील रहेगा। वहीं बॉर्डर के उस पार नेपाल एपीएफ के जवान और भारत में एसएसबी के जवान बॉर्डर क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दिए हैं। दोनों देशों के सुरक्षाबलों ने अपनी-अपनी तरफ से बॉर्डर के आने जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है। साथ ही दोनों देशों की तरफ से सुरक्षाबल ज्वाइंट पेट्रोलिंग भी कर रहे हैं। जिससे किसी भी तरह के असामाजिक तत्व इधर से उधर आना जाना न कर सके।
एसएसबी के पटना फ्रॉन्टियर के आईजी पंकज दराद ने बताया कि चुनाव को लेकर इंडोनेपाल बॉर्डर के चुवानी क्षेत्र के बॉर्डर को 72 घंटे तक सील कर दिया है। सभी इंट्री प्वाइंट पर एसएसबी अधिकारी के नेतृत्व में जवान तैनात है। इंट्री प्वाइंट को बैरिकेडिंग कर दिया गया है। जवानों की तरफ से दिन-रान कड़ी पेट्रोलिंग की जा रही है। शनिवार की देर शाम से मंगलवार को चुनाव खत्म होने के बाद बॉर्डर खोल दिया जाएगा। दोनों देश के सुरक्षा जवान आपस में समन्वय बनाकर संयुक्त पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
एसडीएम बीरेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश के आलोक में 72 घंटे बॉर्डर सील रहेगा। अति आवश्यक तथा आवश्यक कार्यो को छोड़ दोनों देश के पैदल व वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। एसएसबी के जवानों ने भारतीय क्षेत्र में बॉर्डर के इंट्री प्वाइंट पर चौकसी बढ़ा दी है। मिली जानकारी के मुताबिक नेपाली रेलवे के जीएम निरंजन झा द्वारा जारी पत्र के आलोक में कोंकण रेलवे के जीएम इनायत हुसैन ने कहा कि झंझारपुर लोकसभा चुनाव को लेकर तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। जिसको लेकर यह निर्णय लिया गया है की बुधवार से पुन: नेपाली ट्रेन का परिचालन शुरू होगा।


Download Android App
Download iOS App



