दुबई : दुबई में रह रहे एक भारतीय व्यक्ति को सात वर्षीय लड़की से छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिया गया। ‘खलीज टाइम्स’ की खबर के अनुसार अभियोजन ने बताया कि 36 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। उसने लड़की के साथ गलत हरकत तब की, जब उसकी मां बाहर गयी हुई थी।
निर्माण क्षेत्र के श्रमिक के तौर पर काम करने वाले व्यक्ति ने दुबई की अदालत में छेड़खानी के आरोपों से इनकार किया । यह घटना अप्रैल में गिफ्ट शॉप में हुई थी । अल बरशा थाने में शिकायत दर्ज किए जाने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। सजा की घोषणा 25 जून को होगी।


Download Android App
Download iOS App



