पटना : इनर व्हील क्लब आफ आम्रपाली एवं भाजपा महिला मोर्चा कृष्णा मंडल बांकीपुर अध्यक्ष घर्मशीला शर्मा के सौजन्य से विधायक नितिन नवीन एवं भाजपा नेता रितुराज की उपस्थिति में छठ साम्रगी वितरण समारोह का आयोजन धर्मशीला कुंज, पश्चिमी आनन्दपुरी, मोनिका अपार्टमेन्ट के निकट किया गया। छठ साम्रगी में सूप, नारियल, डाभ, केला एवं कददू वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन बांकीपुर विधायक नितिन नवीन के द्वारा किया गया।
इनर व्हील क्लब आफ आम्रपाली की प्रेसीडेन्ट अंजू सिन्हा ने कहा कि हिन्दु समाज के इस महान पर्व में सबकी सहभागिता आवश्यक है।क्लब की वाईस प्रेसीडेन्ट धर्मशीला शर्मा ने कहा कि छठ आस्था एवं निष्ठा का पर्व है। इसलिए हमलोग जितना हो सके छठव्रती को अधिक से अधिक सहुलियत दे सकें। मौके पर इनर व्हील क्लब की सभी सदस्याएं एवं महिला मोर्चा की महिलाएं उपस्थित रहीं।
इस मौके पर क्लब प्रेसीडेन्ट अंजु सिन्हा, वाइस प्रेसीडेन्ट- धर्मशीला शर्मा, इला गिरी, आशा प्रसाद, तृप्ति सिन्हा, कामिनी सहाय, किरण कुमारी, मिली, ममता पांडेय, प्रमिला सिंह, प्रतिभा कुमारी, सुधा झा, सुमन, प्रमिला, सुधा कुमारी मंडल अघ्यक्ष अभिशेक कुमार बंटी,हेमू, विमल, अमरेश, आलोक, मीरा, अनिल, आशा, सरिता, रश्मि एवं रेणु सहित सैकडों महिलाएं उपस्थित थीं ।


Download Android App
Download iOS App



