बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने देश वापस आने के बाद अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट की जिसके बाद उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा येलो कलर की ट्रैडिनशनल डे्रस पहनी हुई है जिसमें उनकी खूबसूरती में चार चांद लगे हुए है।
https://www.instagram.com/p/BpzZY3XHdei/
इस फोटो में उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई भी है। लेकिन ये फोटो केवल प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस की वजह से ही वायरल हो रही है क्योंकि उन्होंने जो डे्रस पहनी हुई है उसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
https://www.instagram.com/p/BpCyw1BjMS-/
प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पार्टी में पहनी इतनी महंगी ड्रेस
दिवाली सेलिब्रेशन की इस फोटो में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जिस येलो कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं खबरों के मुताबिक अनीता डोंगरे द्वारा डिजाइन की गई इस ड्रेस की कीमत 1,20,000/- रुपये है। इसके अलावा इस ड्रेस के साथ उन्होंने जो जूतियां पहनी हैं उनकी कीमत भी 3 हजार रुपये बताई जा रही है।
इस ड्रेस के साथ उन्होंने लॉन्ग इयरिंग भी पहने हैं जो ड्रेस के साथ खूब जंच रहे हैं। जाहिर तौर पर प्रियंका के लिए यह कीमत बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन इतनी कीमत की ड्रेस खरीदना किसी भी आम आदमी के लिए महज एक सपना भर हो सकता है।
https://www.instagram.com/p/Bp48jkGnui3/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_camera
सोशल मीडिया के जरिए सामने आई इस तस्वीर में प्रियंका उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई के साथ नजर आ रही हैं। दिवाली के मौके पर शेयर इस तस्वीर को अब तक 14 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। प्रियंका के अलावा उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई भी दिवाली पर ट्रेडिश्नल अवतार में दिख रही हैं।
बता दें की प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है ।प्रियंका और निक अगले महीने यानी दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रियंका की शादी में 1500 से 2000 मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि यह शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में हो सकती है।
https://www.instagram.com/p/BpTJNpfDzlI/?utm_source=ig_embed


Download Android App
Download iOS App





