पटना संवाददाता राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार पशुपति कुमार पारस और प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने स्व0 किंग महेन्द्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इनके आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि दोनों नेताओं ने कहा कि स्व0 किंग महेन्द्र देश के गरीबों के मसीहा थे जो पूरे देश में बिहार का नाम रौशन किया, और नौजवानांे के लिए प्रेरणादायक थे, इन्होनें अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अपना मुकाम बनाया और पीछे मुड़कर कभी नही देखा चाहे औद्यौगिक क्षेत्र हो या राजनीति।
आगे दोनों नेताओं ने कहा कि स्व0 महेन्द्र जी बिहार के नौजवानों को अपने कम्पनी में रोजगार देने का काम किया। इनके निधन से बिहार ने एक कुशल राजनीतिकार और एक उद्योगपति खो दिया जिसे भरपाई करना मुश्किल है।
प्रदेश प्रवक्ता ललन चन्द्रवंशी ने बताया कि इनके निधन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व सासंद सूरजभान सिंह, सांसद वीणा सिंह, चैधरी महबूब अली कैसर, चंदन सिंह के अलावे अनुसूचित जाति/जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण राज, राष्ट्रीय महासचिव विरेश्वर सिंह, डाॅ0 उषा शर्मा, प्र्रदेश प्रधान महासचिव केशव सिंह, महताब आलम, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बिून, उपेन्द्र यादव, डाॅ स्मिता शर्मा, सुनील सिन्हा, बिटू गुप्ता, ई0 विजय सिंह, घनश्याम कुमार दाहा, तेजनारायण यादव, राजेन्द्र विश्वकर्मा, दिनेश राज पासवान, कुन्दन पासवान, चन्दल कुमार, मनीश आनन्द, सौलत राही, कामेश्वर यादव, देवेन्द्र कुशवाहा, राधाकान्त पासवान, कन्हाई लाल पासवान, राजू राजवीर, अमरेश पाठक, राकेश त्रिपाठी, सुरज पासवान, देवेन्द्र कुशवाहा, अंकित दूबे, जगत पासवान, कृष्णा पासवान, सहित कई नेताओं ने इनके निधन पर दुख प्रकट किया।


Download Android App
Download iOS App



