पटना: नगर निकायों के चुनाव में सभी पदों पर निषाद उम्मीदवार होगें। पटना के पुनाईचक में स्थित बिहार निषाद संघ के प्रदेश कार्यालय में संघ के पटना महानगर शाखा की कोर कमेटी की बैठक बैजनाथ सिंह की अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर बिहार निषाद संघ के प्रदेश अध्यक्ष ई हरेन्द्र प्रसाद निषाद ने कहा कि निषादो के सर्वांगीण विकास के लिए राजनीति में उच्च पदों को हासिल करना अति आवश्यक हो गया है।
संघ के महासचिव सुरेश प्रसाद निषाद ने कहा कि अप्रैल-मई 2022 मे राज्य के नगर निकायों के चुनाव में वार्ड पार्षद के अतिरिक्त नगर पंचायत के मुख्य पार्षद उपमुख्य पार्षद, नगर परिषद के सभापति उपसभापति, नगर निगम के मेयर, उपमेयर का चुनाव सीधे जनता द्वारा चुने जाने पर बिहार के निषादों को इन विभिन्न पदों पर उम्मीदवार बनाकर जीताने का प्रयास करना चाहिए ऐसे उम्मीदवारों को बिहार निषाद संघ हर प्रकार से सहयोग करेगा।
पटना महानगर प्रभारी धीरेन्द्र कुमार निषाद ने कहा कि पटना नगर निगम के 75 वार्डों में वार्ड पार्षद के चुनाव में भाग लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा निषाद उम्मीदवार खड़ा कर जीतने का प्रयास संघ द्वारा किया जायेगा साथ ही साथ पटना नगर निगम में निषादों की भारी संख्या को देखते हुए मेयर, डिप्टी मेयर के पद पर निषाद उम्मीदवार बना कर जीतने का प्रयास होगा। इसके लिए कल से ही जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में राम औतार चौधरी, उमेश मंडल, रामप्रवेश निषाद रघुवीर महतो, शिवरतन निषाद, जयराज निषाद, मनोज निषाद, कैलास चौधरी, सुरेंद्र निषाद, जीतेन्द्र कुमार, , जीवोधन निषाद, सुरेश निषाद, सुनील कुमार निषाद, संजय केवट उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



