अमित शाह ने की बिहार में प्रगति के लिए वोट करने की अपील, नड्डा बोले- “पहले मतदान, फिर जलपान”

Summary :

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “हर बिहारवासी का बहुमूल्य वोट ही प्रदेश को लूट और अपराध के काले युग से निकाल कर विकास और सुशासन के सुनहरे पथ पर लाया है।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार में शांति, समृद्धि और प्रगति बनाए रखने के लिए राज्य की जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील की।

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हर बिहारवासी का बहुमूल्य वोट ही प्रदेश को लूट और अपराध के काले युग से निकाल कर विकास और सुशासन के सुनहरे पथ पर लाया है। आज दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि प्रदेश में शांति, समृद्धि और प्रगति बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें।’’

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि “पहले मतदान, फिर जलपान” बिहार की जनता आज अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए दूसरे चरण का मतदान करने वाली है। सभी मतदाताओं से अपील है कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जन-भागीदारी सुनिश्चित कर अपना योगदान अवश्य दें।’’बिहार विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत राज्य के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है।

बिहार : पीएम मोदी ने लोगों से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने की अपील की

Desk Team