बिहार के सीतामढ़ी में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा, जिसकी डिजाइन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साझा की है। पुनौरा धाम के विकास के लिए 50.5 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। मंदिर के निर्माण से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।
बिहार के लोगों के लिए एक गर्व और खुशी की खबर आई है। जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम, सीतामढ़ी का भव्य तरीके से विकास किया जाएगा। इसके तहत अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर विशाल और भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। रविवार को खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भव्य मंदिर की डिजाइन अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा- ‘मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम, सीतामढ़ी के समग्र विकास के लिए भव्य मंदिर समेत अन्य संरचनाओं की डिजाइन अब तैयार हो गई है, जिसे आप सभी के साथ साझा किया जा रहा है।’
मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है। इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि… pic.twitter.com/DdJfnEcjKq
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 22, 2025
मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का भी गठन
मुख्यमंत्री नीतीश ने लिखा- ‘इसके लिए ट्रस्ट का भी गठन किया गया है, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। पुनौरा धाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर का निर्माण जल्द पूरा करने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। पुनौरा धाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।’ मंदिर के आसपास के क्षेत्र को विकसित करने के लिए 50.5 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। विभागीय टीम ने जमीन का निरीक्षण किया है। डीएम कार्यालय ने जमीन से संबंधित रिपोर्ट पर्यटन निदेशालय को भेज दिया है।
अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
पर्यटन विकास विभाग का मानना है कि पुनौरा धाम एक महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थल है। मंदिर के निर्माण से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ होगा। सरकार इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
चुनाव से पहले, CM Nitish का बड़ा ऐलान; अब 1100 रुपए मिलेगी बुजुर्गों को पेंशन


Download Android App
Download iOS App



