बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने दूसरे चरण के होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आज भागलपुर सीट से निवर्तमान सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और बांका संसदीय क्षेत्र से मौजूद सांसद जयप्रकाश नारायण यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद, पूर्वे ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं की उपस्थिति में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दो सीटों के लिए राजद उम्मीदवार के नाम की घोषणा करते हुए बताया कि राजद कोटे की भागलपुर सीट से पार्टी के निवर्तमान सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल तथा बांका से मौजूदा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक हरखू झा ने कहा कि उनकी पार्टी के खाते में गई किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया सीट के लिये उम्मीदवारों को लेकर दिल्ली में बैठक हो रही है।
पार्टी के बिहार मामलों के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा अभी दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के लिए भागलपुर बांका किशनगंज कटिहार और पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में 18 अप्रैल को मतदान होना है। उल्लेखनीय है कि महागठबंधन के घटक दलों के बीच हुए सीटों के बंटवारे के तहत राजद 20, कांग्रेस नौ, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) पांच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) तीन-तीन सीट पर चुनाव लड़गी। राजद ने अपने कोटे से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी को एक सीट दिया है। इससे पूर्व बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने कलराज्य की 40 में से 39 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की है। तालमेल के तहत घटक जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के खाते में गयी भागलपुर से नाथनगर के वर्तमान विधायक अजय कुमार मंडल और बांका से बेलहर के विधायक गिरिधारी यादव को उम्मीदवार बनाया है।


Download Android App
Download iOS App



