पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने नीतीश कुमार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य वासियों को बताए कि जेडीयू राज्य के जनता के डर से या नरेन्द्र मोदी या अमित शाह के डर से अपने पार्टी का घोषणा पत्र जारी नहीं कर रही है। श्री राठौड़ ने कहा कि क्या नीतीश कुमार अपने पिछले चुनाव के घोषणा पत्र पर खरा नहीं उतर सके इसलिए घोषणा पत्र जारी नहीं कर रहे हैं या फिर भाजपा के ही घोषणा पत्र पर चुनाव लडऩे को मजबूर है।
उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव भी समाप्त हो गया फिर भी कई बार अपनी सिद्धान्त बदलते हुए सत्ता पे काबिज नीतीश कुमार का घोषणा पत्र गायब हो गया। जबकि चुनाव आयोग ने सभी राजनैतिक दलों को चुनाव पूर्व घोषणा पत्र जारी कर लेने को कहा था। उन्होंने कहा कि आखिर नीतीश कुमार अपने घोषणा पत्र में डालेंगे भी तो क्या, क्यों कि उनके पास न तो राज्य एवं देश के लिए कोई नीति है और न ही उनका कोई सिद्धान्त है, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होगा कि चुनाव के बाद उन्हें किधर रहना है। उन्होंने कहा कि रोज हो रहे हत्या, बलात्कार, लूट, घोटाला से घिरे सुशासन बाबू घोषणा पत्र में डालेंगे भी तो क्या?


Download Android App
Download iOS App



