मथुरा : लोकसभा की मथुरा सीट पर चल रहे चुनाव प्रचार अभियान के बीच सपा-बसपा गठबंधन समर्थित राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उप जिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है।
तीन दिन पहले छाता तहसील अंतर्गत गांव तरौली में स्वामी बाबा मंदिर परिसर में रालोद उम्मीदवार कुंवर नरेंद्र सिंह ने लोगों को संबोधित किया था।
गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग ने सरकारी भवनों के साथ धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद पर भी चुनाव प्रचार करने को प्रतिबंधित किया है।
बुंदेलखंड में गूंजा नारा, ‘गांव-गांव तालाब बनेगा, तभी हमारा वोट मिलेगा’
सिंह ने प्रचार की अनुमति भी नहीं ली थी। इस की सूचना मिलने पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसडीएम आरडीराम ने आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी कर पूछा है कि मंदिर परिसर में उक्त चुनाव प्रचार को आपके द्वारा क्यों न आचार संहिता का उल्लंघन माना जाए।
एसडीएम छाता ने बताया कि नोटिस का जवाब संतोषजनक न मिलने पर रालोद प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जनपद में आचार संहिता उल्लंघन का यह दूसरा मामला है।
इससे पहले भाजपा प्रत्याशी सांसद हेमामालिनी के खिलाफ बिना अनुमति एक सरकारी विद्यालय में सभा आयोजित करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



