बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में सोमवार को अपराधियों ने JDU के एक नेता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। NDA प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला परवलपुर थाना के माऊआ गांव का है। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है।
- अपराधियों ने JDU के एक नेता पर हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी
- NDA प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है
- मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है
मारने से पहले पिटाई की आशंका
बताया जाता है कि अनिल कुमार सुबह अपने खेत की तरफ गए थे। इसी क्रम में पहले से घात लगाए चार-पांच लोगों ने उनकी हत्या कर दी। आशंका व्यक्त की गई है कि पहले उनकी जमकर पिटाई की गई और फिर धारदार हथियार से शरीर पर कई वार किए गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना के बाद नालंदा के सांसद और मौजूदा एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार तथा मृतक के परिजनों ने बताया कि मतदान के दौरान अनिल कुमार पोलिंग एजेंट बने थे। विरोधी पार्टियों के नेताओं से उनकी बकझक हुई थी। उसी दौरान विरोधियों ने देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



