JDU नेता की भरे बाजार में गोली मारकर हत्या,पुलिस की टीम जांच में जुटी

Summary :

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल के वरिष्ठ नेता कैलाश महतो की गुरुवार देर रात बिहार के कटिहार जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल के वरिष्ठ नेता कैलाश महतो की गुरुवार देर रात बिहार के कटिहार जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, बरारी थाना क्षेत्र के पूर्वी बाड़ीनगर पंचायत के कृषि फार्म के पास अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। बताता जाता है कि जदयू के नेता कैलाश महतो बरारी बाजार से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच दो अपराधी बाइक से अचानक कृषि फार्म चौक के पास पहुंचे और जदयू नेता के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए चलते बने। आसपास के लोग महतो को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी  के मुताबिक, हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। इस घटना की जांच और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक कटिहार जदयू के जिला महासचिव के पद पर बताए जाते हैं।

Desk Team