JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने अपने बूथ पर काटा 70 पाउंड का केक

Summary :

पटना, (पंजाब केसरी) : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने नालंदा केअस्थावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफापुर स्थित अपने बूथ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया।

पटना, (पंजाब केसरी) : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने नालंदा केअस्थावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफापुर स्थित अपने बूथ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने अपनीपत्नी श्रीमती गिरिजा देवी एवं जदयू नेताओं के साथ मिलकर 70 पाउंड का केक काटा। इसमौके पर क्षेत्रीय संगठन प्रभारी डॉ. विपिन कुमार यादव, नालंदा के लोकसभा प्रभारी सत्येन्द्र कुशवाहा, जदयू नेता रोहित सिन्हा, विपिन चन्द्रवंशी, कुमारी दिव्या भारती, सुल्तान अंसारी, मुन्ना सिद्दीकी, रिशु कुमार, ई. अजय कुमार पटेल आदि मौजूद रहे। 
आरसीपी सिंह ने विकास कार्यों की चर्चा करने के साथ ही महिलाओं के बीचसाड़ी और युवकों के बीच टीशर्ट भी बांटा। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई काआनंद लिया। श्री आरसीपी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि विकासदिवस जदयू परिवार के लिए त्योहार है। हमारे नेता नीतीश कुमार ने अपने अथकप्रयासों से बिहार को उसका पुराना गौरव वापस दिलाया है। आज बिहारी देश और दुनियाके किसी भी कोने में गर्व के साथ रहते हैं तो यह उन्हीं के प्रयासों से संभव हुआहै। न्याय के साथ विकास की परिकल्पना को उन्होंने बिहार में संभव करके दिखाया औरहर क्षेत्र एवं हर तबके को विकास का एक समान अवसर उपलब्ध कराया। आज केन्द्र सहितदेश के कई राज्य यहां की योजनाओं को अपना रहे हैं। 
उनके कार्यों को जन-जन तकपहुंचाने के उद्देश्य से ही जदयू के कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को विकास दिवसके रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने वैशाली के महनार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कजरी बुजुर्ग में विकास दिवस मनाया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यों से देश और दुनियामें बिहार को ऊंचाई प्रदान की है। उनके प्रयत्नों से आज बिहार विकसित प्रदेश बननेकी ओर अग्रसर है। आम अवाम, खासकर आज की नई पीढ़ी को उनके कार्यों एवं विचारोंसे अवगत कराने में विकास दिवस की बड़ी भूमिका होगी। ध्यातव्य है कि जदयू कार्यकर्ताओं ने बिहार केसभी जिलों में बूथ स्तर तक विकास दिवस मनाया। 
सभी वरिष्ठ पदाधिकारी अपने-अपने बूथपर रहे। राष्ट्रीय सचिव श्री रवीन्द्र सिंह ने फुलवारी स्थित अपने बूथ पर विकासदिवस मनाया। प्रदेश कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ ने मधेपुरा स्थित अपने बूथ परविकास कार्यों की चर्चा की। जदयू के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार भी इस दिनफतुहा स्थित अपने बूथ पर रहे, जहां बच्चियों ने  नीतीश कुमार के दीर्घायुहोने की कामना करते हुए केक काटा। देश के अन्य राज्यों में भी कार्यकर्ताओं ने इसदिन को पूरे उत्साह के साथ मनाया और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकासकार्यों की चर्चा की।

Desk Team