बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि श्री राम जन्म भूमि के लिए अपनी सरकार को आहुत देने वाले उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री कल्याण सिंह जी से हमारा व्यक्तिगत सम्बंध था। वे जब मुजफ्फरपुर आये थे तो परिसदन में नही ठहर कर चक्कर मैदान स्थित हमारे गेस्ट हाऊस में तीन दिनो तक रुके थे।
और वहाँ से अपने राजनीतिक संचालन किया करते थे। कई वार क्षेत्रोंं में उनके चुनावी गतिविधी में उनके साथ मुझे भी जाने का अवसर मिला था। कल्याण सिंह जी बड़े ही स-हृदत एवं कार्यकर्ताओं को बहुत ही सम्मान दिया करते थे।
जब क्षेत्र से रात्री में वे थक कर आते थे तो मैं प्राकृतिक चिकित्सालय के सचिव होने के नाते प्राकृतिक चिकित्सालय से उपचारक आकर उनका मालिस करता था । और इतना ही नही जब वे राजस्थान के राज्यपाल थे तो मै उनसे मिलने प्रो. स्व. कुमार गणेश के साथ गया था।
वर्षो वाद वे मुझे देखते ही कहने लगे कि सुरेश जी कैसे कैसे यहाँ आना हुआ है, परिवार का हाल चाल कैसा है ? मैं ऐसे मृदुल स्वभाव के व्यक्ति के निधन से काफी मर्माहत हूँ , वर्तमान राजनीतिक क्षेत्र में इनके निधन से जो उदासीनता आई है उसकी पूर्ति होना सम्भव नही है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनके परिवार जनो को इस कठिन घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करे एवं आत्मा को शान्ति प्रदान करे…ओम शान्ति ।


Download Android App
Download iOS App



