केवट समाज ने विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों से की अनुपातिक भागीदारी की मांग

Summary :

अखिल भारतीयकैवर्त कल्याण समिति बिहार प्रदेश समिति के तत्वावधानमें पटना में कैवर्त समाज व अत्यंत पिछड़े वर्गो केविकास-कल्याण से सम्बंधित मांगों और विधानसभाचुनाव में अनुपातिक भागीदारी की मांग को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया गया।

अखिल भारतीयकैवर्त कल्याण समिति बिहार प्रदेश समिति के तत्वावधानमें पटना में कैवर्त समाज व अत्यंत पिछड़े वर्गो केविकास-कल्याण से सम्बंधित मांगों और विधानसभाचुनाव में अनुपातिक भागीदारी की मांग को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया गया।
इसमेंसमिति के प्रदेश अध्यक्ष चुल्हाईकामत रामकृष्णमंडल ( अध्यक्ष,अखिलभारतीय अतिपिछड़ा – पिछड़ा वर्ग आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति, श्रीकांत मंडल ( अधिवक्ता एवं प्रदेश महामंत्री ), नारायणभंडारी ( प्रदेश मुख्य सलाहकार), संजय कुमारचौधरी ( प्रदेश संगठन मंत्री) और मनोज कुमार चौधरी (प्रदेश कार्यालय सचिव)उपस्थित रहे।
अखिलभारतीय कैवर्त कल्याण समिति, बिहार प्रदेश समिति से बातचीत मेंसमिति के नेताओं ने कहा कि बिहार राज्य में कृषि कार्यसे युक्त कैवर्त/ केवट(कउट) समुदाय की जनसंख्या लगभग 75 लाख है। कैवर्तसमुदाय बिहार में क्षेत्रीय आधार पर इन नामों से जाना जाता है जो एक ही जाति है।
आजादीके 73 वर्षों केबाद आर्थिक,शैक्षणिक, राजनैतिक, व्यवसायिक, सामाजिकक्षेत्रों में इतने विशाल जनसंख्या बाली समुदाय की हालत अत्यंत चिंताजनक है। दिनांक 2 अगस्त 2018 कोमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हुई वार्ता में समिति केप्रतिनिधि मंडल को कैवर्त / केवट (कउट ) समाज को राजनैतिक भागीदारी, विकास, सम्मान और कल्याण हेतु कईमहत्वपूर्ण मुद्दों साकारात्मक पहल का भरोसा मिला था, किन्तु अभीतक सरकार की ओरसे आवश्यक कदम नहीं उठाया गया है।
नेताओं ने कहा कि बिहार राज्य में कैवर्त /केवट(कउट) समुदाय कीराजनीति में भागीदारी नगण्य है। अभी राजनैतिक दलों के द्वारा इस समाज को राजनैतिक क्षेत्रों में उपेक्षा कीजा रही है। हमने राजनैतिक दलों से मांग की है कि आसन्न विधान सभा चुनाव में ह इस समाज को उचितभागीदारी दिया जाय।

Desk Team