बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर आते ही राजनीति में पूरी तरह सक्रिय दिख रहे है। लालू प्रसाद रविवार को अपने विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक भी करने वाले हैं। इस बीच उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा का नाम लिए बिना निशाना साधा है।
.jpg)
उन्होंने सरकार की गद्दारी को कोरोना से ज्यादा खतरनाक बताया। लालू ने शुक्रवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लोगों को सतर्क करते हुए लिखा, ” सरकार की जनता के साथ गद्दारी कोविड से भी बड़ी महामारी है।” माना जा रहा है कि इस ट्वीट के जरिए उन्होंने बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इससे पहले भी लालू ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को भाजपाई तक करार दे चुके हैं।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि भाजपाई नीतीश के इस राज का कोई नामकरण नहीं करना। बिहार में ऑक्सीजन, वैक्सीन, इंजेक्शन, बेड की तो छोड़िए साधारण बुखार का दवा तक नहीं मिल रहा। मुख्यमंत्री इस पर कोई जवाब भी नहीं देगा। दरहसल लालू प्रसाद के जेल से बाहर आने के बाद बिहार की सियासत गर्म होने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



