श्रमिक भाईयों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराकर उन्हें लाभ दिलाना, मेरी प्राथमिकता है: सुरेन्द्र राम
पटना : श्रम संसाधन विभाग मंत्री सुरेंद्र राम के द्वारा राजद प्रमुख, लालू प्रसाद यादव जी की 76वां जन्मदिवस, बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ चिलबिली दलित बस्ती बेउर, पटना में श्रमिक बंधुओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री के द्वारा जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक भी काटा गया। साथ ही दलित बस्ती के लोगों के बीच लगभग 500 खाने के पैकेट का वितरण भी किया गया। उक्त अवसर पर मंत्री ने कहा कि लालू जी गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की आवाज हैं, उन्होंने सबों को सामाजिक सबलता और बोलने का अधिकार दिया। आज हम सब अपने हक के लिए आवाज उठाते हैं, यह लालू जी का ही देन है। वे महामानव हैं, जो हर समय अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं।
मंत्री के रूप में मेरा आपके बीच आना उन्ही की देन है। इसके अलावा उन्होंने श्रमिकों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि बिहार सरकार अपने श्रमिकों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। उक्त अवसर पर माननीय मंत्री ने लोगों को बताया कि श्रमिकों के लिए विभाग के (BoCW) बोर्ड के तहत निबंधित कामगारों को लाभ दिए जाने हेतु अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत ‘मृत्यु लाभ’, ‘दाह संस्कार’, ‘मातृत्व लाभ’, ‘निर्माण श्रमिकों के बच्चों के शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता’, ‘विवाह के लिए वित्तीय सहायता’, ‘वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना’, ‘दुर्घटना अनुदान’, ‘पारिवारिक पेंशन’, ‘विकलांगता पेंशन’, ‘नकद पुरस्कार’, ‘पितृत्व लाभ’ आदि दिया जा रहा है। आपलोग भी इस योजना से जुड़ने के लिए अपने आप को बोर्ड के वेबसाइट पर खुद या CSC के माध्यम से पंजीकरण जरूर करवाएं। आप लोगों के लिए ही श्रम विभाग श्रमिकों के द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य श्रमिक भाईयों को विभाग की योजनाओं से अवगत कराना और उन्हें लाभ देना है। साथ ही उन्होंने बच्चों के बीच कॉपी और कलम का वितरण करते हुए कहा कि कल बाल श्रम निषेध दिवस है, अतः आप लोग अपने बच्चों के बाल श्रम से दूर रखें और उनको मजदूरी पर न भेज स्कूल भेजें।
बाल श्रम छोटे बच्चों को उनके मासूम, यादगार व बचपन के पलों से महरुम कर देता है। यह उनकी स्कूली शिक्षा को जारी रखने में बाधा उत्पन्न करता है, क्योंकि बाल श्रम बच्चों के मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और नैतिक रुप से कठीनाई उत्पन्न करता है। यह बच्चों के साथ-साथ देश के लिए भी बहुत ही खतरनाक और हानिकारक है। यह शोषणकारी प्रथा है जो पूरे विश्व में कड़े नियमों और कानूनों के बावजूद भी जारी है। जिसे हम सब को मिलकर खत्म करना होगा। विश्व के विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के द्वारा बाल श्रम विमुक्ति हेतु अनेक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह सामाजिक मुद्दा समाज में प्राचीन काल से ही चला आ रहा है, जिसने विकास को बड़े स्तर पर प्रभावित किया है। उक्त कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री के आप्त सचिव, श्री राजवर्द्धन, श्री बीरेंद्र कुमार के साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्त्तागण भी मौजूद रहे।

Download Android App
Download iOS App