जेल में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद की हालत स्थिर नहीं है क्योंकि उनकी दोनों किडनी सही से काम नहीं कर रही हैं और रक्त शर्करा तथा रक्त चाप घट-बढ़ रहा है। उनका इलाज कर रहे एक वरिष्ठ डॉक्टर ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रसाद (71) का रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इलाज चल रहा है। वह चारा घोटाला मामले में सजा पाने के बाद 2017 से ही जेल में हैं।
उनका इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया, ‘‘उनकी दोनों किडनी सही से काम नहीं कर रही हैं। जीएफआर गिर गया है। उनका रक्त शर्करा और रक्त चाप भी घट-बढ़ रहा है। हम कह सकते हैं कि उनकी हालत स्थिर नहीं है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पहले के मुकाबले उनकी खुराक भी कम हो गई है। हम अभी उन्हें दवाएं दे रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



