Bihar चुनाव को ध्यान में रखकर Lalu Yadav से पूछताछ: RJD नेता कांति सिंह

Summary :

लालू यादव से पूछताछ पर आरजेडी ने केंद्र सरकार को घेरा

जमीन के बदले नौकरी मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख से बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ऑफिस में पूछताछ हुई। इस पर आरजेडी नेता एवं पूर्व मंत्री कांति सिंह ने बुधवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ईडी पर केंद्र सरकार के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया।

लालू यादव land for jobs घोटाले में ईडी के समक्ष पेश

आरजेडी नेता कांति सिंह ने कहा, “एजेंसियां केंद्र सरकार की हैं। वे लोग जब बुलाएंगे, तब हम आएंगे। एजेंसी ने जब-जब बुलाया है, हम आए हैं। जो सवाल पहले पूछा जाता था, वही सवाल आज भी पूछा जा रहा है। सरकार सिर्फ प्रताड़ित कर रही है। वो बिहार विधानसभा 2025 को ध्यान में रखकर ऐसा पूछताछ कर रहे हैं।”

आरजेडी नेता ने सरकार पर जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा, “वे सोचते हैं कि ऐसा करने से लालू यादव घर से नहीं निकलेंगे। लेकिन जनता सबको पहचान चुकी है। दूध का दूध और पानी का पानी हो चुका है। आज तक हमारे खिलाफ कुछ नहीं मिला है।”

पूर्व मंत्री कांति सिंह ने दावा किया कि “बिहार चुनाव में हमारी सरकार बनेगी। अभी बिहार में कुशासन की सरकार है और भ्रष्टाचारी सरकार में बैठे हुए हैं। प्रदेश में आए दिन हत्याएं, लूट और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। दलित और पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। समाज में कई तरह की विकृतियां फैल रही हैं। बिहार की सरकार अपराधियों के संरक्षण में चल रही है।”

बता दें कि जमीन के बदले नौकरी देने वाले मामले में आरजेडी प्रमुख लालू के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को पटना के ईडी ऑफिस में लालू यादव से पूछताछ हुई। इससे एक दिन पहले लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एवं उनकी पत्नी राबड़ी देवी से भी पूछताछ हुई थी। लालू परिवार के पांच सदस्य इस मामले के आरोपी हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.