लायंस क्लब ऑफ पटना फेवरिट ने किया पौधा एवं मास्क वितरित

Summary :

लायंस क्लब ऑफ पटना फेवरिट की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी के विभिन्न स्थानों पर गमले में पौधा वितरण के साथ साथ मास्क वितरण भी किया ।

पटना, (पंजाब केसरी) :लायंस क्लब ऑफ  पटना फेवरिट की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में  राजधानी के विभिन्न स्थानों पर गमले में पौधा वितरण के साथ साथ मास्क वितरण भी किया ।
क्लब की प्रेसीडेंट बिम्मी महासेठ ने बताया कि प्रकृति सर्वोच्च है। हम सब प्रकृति के संतान हैं। पर्यावरण की सुरक्षा में ही मानव जीवन संभव है।  आये दिनों की कई घटनाओं  से हमें यह सबक मिला है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर मानव संकट को आमंत्रित करता है।  अपने वातावरण को स्वच्छ रखें। स्वच्छता के बिना सब कुछ व्यर्थ है। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का सबसे बढिया तरीका  पेड-पौधा लगाना है। विश्व पर्यावरण दिवस के  अवसर पर करीब 100 व्यक्तियों को गमला के साथ पौधा एवं कोरोना से बचाव के लिए मास्क वितरित किया गया । साथ ही साथ  कोरोना के संबंध में क्लब की प्रेसीडेंट बिम्मी महासेठ  द्वारा  सुरक्षा के कई उपाय  भी  बताए गए।

Ujjwal Jain