बिहार के जमुई से सांसद एवं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कोरोना वायरस से संक्रमण को देखते हुए अपने दो माह का वेतन प्रधानमंत्री केयर्स फंड में देने का फैसला किया है। चिराग ने इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि कोरोना वायरस से संक्रमण के इस दौर में वह अपने दो माह का वेतन प्रधानमंत्री केयर्स फंड में देना चाहते हैं।
कोरोना वायरस के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है और प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन की घोषणा की है। सभी लोग इससे लड़ने का प्रयास कर रहे हैं और इसी को लेकर उन्होंने अपने दो माह का वेतन केयर्स फंड में देकर एक छोटा सा योगदान करने की कोशिश की है। बता दें इससे पहले भी सांसद निधि से कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए अंशदान कर चुके हैं। साथ ही उनके आग्रह पर बिहार से लोजपा के सभी सांसदों ने भी निधि से अंशदान किया है।
मन की बात में बोले PM मोदी – लॉकडाउन का नियम तोड़ने वाले अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं
गौरतलब है कि बीते दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए पीएम-केयर फंड बनाया था। पीएम मोदी ने सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष के गठन की घोषणा की जहां लोग कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार की लड़ाई में मदद एवं योगदान दे सकते हैं। जिसमें उन्होंने देशवासियों से इसमें दान करने की अपील की है।बता दें, कोरोना वायरस से देश में अबतक कुल 1005 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 24 लोग की जान जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



