देश भर में कोरोना वायरस के 1000 से अधिक मामले सामने आ चुके है। और मरने वालों की संख्या 26 पहुंच गई है। वायरस ने कई राज्यों में दस्तक दे दी है। वहीँ, महाराष्ट्र में 12 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इसके कुल मरीजों की संख्या 193 पर पहुंच गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को बताया कि 12 नए मरीजों में से पांच मरीज पुणे, चार मुंबई और एक-एक सांगली, जलगांव और नागपुर में सामने आए हैं। राज्य में सबसे अधिक 77 संक्रमित मुंबई में हैं।

इसके बाद सांगली में 25 मामले, पुणे में 24, पिंपरी चिंचवड़ में 12, नागपुर में 12, कल्याण-डोम्बिवली में सात, नवी मुंबई में छह, ठाणे में पांच, यवतमाल और वसई-विरार में चार-चार, अहमदनगर में तीन, सातारा और पनवेल में दो-दो, उल्हासनगर, औरंगाबाद, रत्नागिरी, पुणे ग्रामीण, सिंधुदुर्ग, पालघर, कोल्हापुर, गोंदिया और जलगांव में एक-एक मामले हैं। एक मरीज गुजरात का है।


Download Android App
Download iOS App



