उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक राघव चड्ढा मुसीबत में पड़ गए हैं। उनके खिलाफ इस मामले को लेकर नोएडा के सेक्टर-20 थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर वकील प्रशांत पटेल द्वारा दर्ज कराई है।
दरअसल, राघव चड्डा ने रविवार को रात के वक्त अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट डाली थी। जिसमें उन्होंने सीधे-सीधे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर उनकी मानहानि की कोशिश की थी।’ शिकायतकर्ता वकील के मुताबिक, ‘आरोपी आप एमएलए ने अपने ट्विटर हैंडल पर आरोप लगाया था कि योगी दिल्ली से वापिस लौट रहे लोगों से कह रहे हैं कि, वे दिल्ली गये ही क्यों थे? योगी दिल्ली से वापिस हो रहे लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पिटवा रहे हैं।’
लॉकडाउन : एक्शन में यूपी पुलिस, लॉकडाउन की अनदेखी करने वाले 1,11,371 वाहनों का काटा चालान
शिकायतकर्ता वकील ने राघव चड्ढा के इस भड़काऊ और यूपी सीएम की छबि खराब करने वाले आप एमएलए के ट्विटर संदेश को कैप्चर कर लिया।रविवार तड़के करीब ढाई बजे कराई गयी एफआईआर में आरोपी के उसी भड़काऊ ट्विटर संदेश को आधार बनाया गया।
गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद कामकाज बंद हो जाने के कारण बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आए हजारों मजदूर दिल्ली से पलायन कर रहे हैं। इसे लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार सवालों के घेर में है। इसके के चलते शनिवार को उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने सवाल खड़े किए।


Download Android App
Download iOS App



