बोचहा में लोजपा (रा) ना किसी का समर्थन और ना ही विरोध करेगी

Summary :

लोजपा (रामविलास) बोचहां विधानसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं देगी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने बताया है कि उनकी पार्टी इस उपचुनाव में ना तो किसी पार्टी को अपना समर्थन देगी और ना ही किसी पार्टी के उम्मीदवार का विरोध करेगी।

लोजपा (रामविलास) बोचहां विधानसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं देगी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने बताया है कि उनकी पार्टी इस उपचुनाव में ना तो किसी पार्टी को अपना समर्थन देगी और ना ही किसी पार्टी के उम्मीदवार का विरोध करेगी। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश के नेताओं के साथ इस बाबत विस्तृत विचार-विमर्श करके यह निर्णय किया है। कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित उस खबर का भी खंडन किया है जिसमें भाजपा के समर्थन की बात कही गई है।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने यह स्पष्ट करते हुए कहा है कि बिहार में उनकी पार्टी अकेले अपनी नीति और सिद्धांत के तहत काम कर रही है, उन्होंने कहा कि बोचहा की महान जनता इस उपचुनाव में अपने विवेक के आधार पर अपने मताधिकार का उपयोग करें।

Ujjwal Jain