महाराजगंज : महाराजगंज लोकसभा में 6 विधानसभा आता है गोरिया कोठी, महाराजगंज, एकमा, मांझी, वनियापुर,तरैया। यहा कुल मतदाता की संख्या 13 लाख 12 हजार 219 है। एनडीए के भाजपा प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल है जो वर्तमान में संसद है। महागठवंधन से राजद प्रत्याशी पूर्व संसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रंधीर सिंह है। वहीं वसपा प्रत्याशी अनिरूद्ध सिंह उर्फ साधु यादव चुनावी मुकावला को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हैं।
जनार्दन सिंह सिग्रीवाल विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी थे उनका पकड़ भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। वहीं इसबार महागठवंधन प्रत्याशी रंधीर सिंह के पास में तेजस्वी यादव, जीतन राम माझीं, मुकेश साहनी एवं उपेद्र कुशवाहा चुनावी सभा कर चुके हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मेें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी समेत दर्जनों भाजपा, जदयू नेता जनसंपर्क कर चुके हैं।
पंजाब केसरी के पत्रकार को एकमा एवं मांझी क्षेत्र के मतदातओं ने बताया कि शराबवंदी के नाम पर दलितो को पुलिस शोषण कर रही हैं।दलित महिला का कहना हैं कि शराबवंदी लागु होने से हमारा परिवार का सही पालन पोषण होने लगा है। मगर कुछ लोगों को शराबवंदी के नाम पर पुलिस झुठे केस कर फंसाने का काम करती हैं।
एकमा के मतदाताओं का कहना है कि देश में सुरक्षा भ्रष्टाचार आतंकवादी खात्मा के लिए भाजपा को जिताना जरूरी है। स्थानीय संसद से मतलब नहीं। प्रधानमंत्री के हाथों को मजबुत करना है यदुवंशी व अल्पसंख्यक मतदाताओं का कहना है कि बड़ा मोदी एवं छोटा मोदी मिलकर लालू प्रसाद को जेल भिजवाया और तीन तालाक कानुन लाकर घर में झगड़ा पैदा करवाया हैं। इस क्षेत्र में जातीय समीकरण हावी है।


Download Android App
Download iOS App



