Lok Sabha Election 6th Phase : बिहार की आठ लोकसभा सीटों के करीब 1.5 करोड मतदाताओं में से 45.21 प्रतिशत ने शनिवार अपराह्न तीन बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Highlights:
- बिहार की आठ लोकसभा सीट पर हो रहा मतदान
- बिहार में तीन बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान
- शाम 6 बजे जारी रहेगा मतदान
बिहार की इन आठ लोकसभा सीटों पर शनिवार की सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया जो की शाम छह बजे तक जारी रहेगा। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक,
देश भर में Lok Sabha Elections 2024: छठे चरण के चुनाव में दोपहर 3 बजे तक
- बिहार- 45.21%
- हरियाणा- 46.26%
- जम्मू-कश्मीर- 44.41%
- झारखंड- 54.34%
- दिल्ली- 44.58%
- ओडिशा- 48.44%
- उत्तर प्रदेश-43.95%
- पश्चिम बंगाल- 70.19%
ये हैं बिहार के 8 लोकसभा सीट
- वैशाली
- गोपालगंज
- सीवान
- महाराजगंज
- वाल्मिकीनगर,
- पश्चिम चंपारण
- पूर्वी चंपारण
- शिवहर
अपराह्न तीन बजे तक क्रमशः 47.49 प्रतिशत, 47.31 प्रतिशत, 46.71 प्रतिशत, 48.19 प्रतिशत, 48.94 प्रतिशत, 41.51 प्रतिशत, 39.81 प्रतिशत और 41.47 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
इन आठ सीटों पर कुल 86 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 78 पुरुष और आठ महिला हैं।


Download Android App
Download iOS App



