पटना : युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार एंव समाजसेवी सयैद इफ्तेखार अहमद ने कहा कि पांच राज्यो में चुनाव हारने के बाद प्रधानमंत्री को जीएसटी से जनता को नुकसान नजर आयी है,कांग्रेस शरू से मांग करती रही है कि जीएसटी को 18 प्रतिशत से अधिक नहीं कि जानी चाहिए। जब सरकार कि उल्टी गिनती शरू हो चुकि है तब प्रधानमंत्री मोदी जी जीएटी का दर 18 प्रतिशत का फरमान सुना रहे है।
केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी पर रोल बैक करते हुए टैक्स दरों में आंशिक फेर बदल को हार के बाद अकड़ ढीली होना बताया। कांग्रेस बहुत शुरू से ही यह कहती रही थी कि किसी भी कीमत पर टैक्स स्लैब 18: से ऊपर नहीं होना चाहिए। और तब मोदी जी की मगरूरियत ऐसी थी की वो किसी की सुनना नहीं चाहते थे, उन्हें सिर्फ उद्योगपतियों की फिक्र होती थी पर छोटे दुकानदारों , आम उपभोक्ताओं के नुकसान से उन्हें किसी भी तरह का दर्द नहीं होता था।


Download Android App
Download iOS App



