पटना ,(पंजाब केसरी) : बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि सुशील मोदी को महागठबंधन सरकार का शुक्रगुजार होना चाहिए।क्योंकि इसी वजह से वे अपने पुराने रोजगार में वापस लौट पाए हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा के आलाकमान ने सुशील मोदी को मुख्यधारा से अलग- थलग कर दिया था।लेकिन जैसे ही प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनी।वैसे ही भाजपा के मुख्यधारा में अग्रिम पंक्ति की ओर सुशील मोदी को आने का मौका मिल गया।उन्होंने कहा कि सुशील मोदी भाजपा में फिर से प्रासंगिक होने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जो जनप्रतिनिधि सात बार विधायक,एक बार सांसद तथा दो बार मंत्री पद पर रह चुके हैं।उस पर ओछी टिप्पणी कर रहे हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि सुशील मोदी को अपने पार्टी के बाहुबली तथा हिस्ट्रीशीटर नजर नहीं आते हैं।बाकी अन्य दलों के जनसेवकों के अंदर उन्हें हमेशा से बाहुबली की छवि दिखाई पड़ती है।उन्होंने कहा कि अब सुशील मोदी की बातों को बिहार में कोई गंभीरता से नहीं लेता है।उनके बयानों को जनता पॉलीटिकल जोक्स के रूप में देखती करती है।


Download Android App
Download iOS App



