डेंगू मरीजों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर PMCH में फेंकी गई स्याही, देखें VIDEO

Summary :

बिहार के केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे पर आज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में एक व्यक्ति ने स्याही फेंक दी।

बिहार के केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे पर आज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में एक व्यक्ति ने स्याही फेंक दी। दरअसल, अश्विनी चौबे पिछले दिनों अप्रत्याशित बारिश के कारण पटना शहर में जलजमाव और उसके बाद डेंगू से पीड़ित हुए लोगों से मिलने के लिए पीएमसीएच गए थे तभी एक व्यक्ति ने उन पर स्याही फेंक दी। 
स्याही के छींटे चौबे की पीठ और उनकी गाड़ी पर पड़े। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से फरार हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्याही फेंकने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है। वह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (जाप) से जुड़ा बताया जाता है। 
अश्विनी चौबे ने घटना पर दिया ये बयान 

अश्विनी चौबे ने घटना के संबंध में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उन पर स्याही फेंकने वाला शख्स अपराधी प्रवृत्ति का है। कुछ लोग नेता बनने की ख्वाहिश में इस तरह की घटना करते हैं, जिसकी तीव्र निंदा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह स्याही उन पर नहीं बल्कि जनता और लोकतंत्र के स्तंभ पर फेंकी गई है।

CM नीतीश कुमार ने पटना में भारी बारिश से हुए जलजमाव की उच्चस्तरीय समीक्षा की

Desk Team