CM नीतीश कुमार के 73वें जन्मदिवस पर PM मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Summary :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 73वां वर्ष के हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 73वां वर्ष के हो गए हैं PM मोदी ने नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी नीतीश कुमार को बंधाई दी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दी है Best wishes to Bihar CM Shri @NitishKumar Ji on his birthday. Praying…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 73वां वर्ष के हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं।

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 73वां वर्ष के हो गए हैं
  • PM मोदी ने नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं
  • गृह मंत्री अमित शाह ने भी नीतीश कुमार को बंधाई दी
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दी है

लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। इससे पहले 7 फरवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

जन्मदिवस के मौके पर PM मोदी सहित गृह मंत्री अमित शाह ने भी नीतीश कुमार को बंधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

CM योगी ने दी शुभकामनाएं

CM नीतीश के जन्मदिन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है। CM योगी ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा- बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।

RCP सिंह ने दी बंधाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह एक समय पर CM नीतीश कुमार के अच्छे दोस्त थे। RCP सिंह JDU में राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। किन्हीं कारणों की वजह से आरसीपी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। अब उन्होंने CM नीतीश को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News