पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल पर औड़हार जंक्शन स्टेशन पर नान इण्टरलॉक के कारण कई ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने शनिवार को यहां बताया कि 14 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 55122 मंडुवाडीह-भटनी सवारी गाड़, 55123 भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ और ट्रेन संख्या 55134 वाराणसी सिटी-बलिया सवारी गाड़ी का संचलन निरस्त रहेगा।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार इन्टरलाक के कारण 13 अप्रैल को लखनऊ से प्रस्थान करने वाली 15008 लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस का संचलन मऊ में निरस्त होगा जबकि 14 अप्रैल को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस मऊ से चलाई जायेगी और 13 अप्रैल को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 55149 गोरखपुर-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ का संचलन मऊ में निरस्त होगा।


Download Android App
Download iOS App



