जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया है, जिससे हर तरफ हलचल मच गई है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक गैर स्थानीय मजदूर की हत्या कर दी।
बडगाम में आतंकियों और जवानों के बीच हुई थी मुठभेड़
एक रिपोर्ट के अनुसार रात करीब 1 बजे बांदीपोरा के हाजिन इलाके के सदनारा गांव में आतंकवादियों ने 19 वर्षीय गैर स्थानीय मजदूर मोहम्मद अमरेज पर गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा, ‘डॉक्टरों ने उसे श्रीनगर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेमिना में रेफर कर दिया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वह बिहार से ताल्लुक रखता था। तलाशी के लिए यह इलाका घिरा हुआ है।’
बता दें, जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर रहे है। पिछले दिनों बडगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो आतंकी ढेर हो गए थे और तीन जवान शहीद हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



