पटना : प्रियंका गांधी पर बिहार सरकार के मंत्री विनोद नारायण झा की ओछी बोल की तीखी आलोचना करते हुए कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि मंत्री का बयान महिलाओं पर भाजपा के निम्न स्तरीय सोच का प्रतिबिम्ब है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बुनियाद से राजनीति शुरू करने वाले उनके जैसे लोगों से ऐसी घटिया किस्म की बयानबाजी की उम्मीद नहीं थी। श्री सिंह ने कहा कि विनोद नारायण झा कभी मधुबनी जिला युवा कांग्रेस के महासचिव हुआ करते थे।
उनकी विचारधारा बदली और वे भाजपा में शामिल हो गये। इसका मतलब यह नहीं होता है कि वे राजनीति को प्रदूषित करने वाली भाषा का प्रयोग करें। इसके लिये प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। प्रियंका गांधी पर दिये अपने असभ्य बयान के लिये श्री झा को माफी मांगनी चाहिये। अनाप-शनाप बोलने वाले अपने ऐसे नेताओं पर प्रदेश भाजपा नेतृत्व को कार्रवाई करने में देर नहीं करनी चाहिये। श्री सिंह ने कहा कि जिस प्रकार बिहार कांग्रेस की एक बेटी ने भाजपा नेता विनोद नारायण झा को हराया था ठीक उसी प्रकार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बेटी प्रियंका गांधी भी देश में भाजपा को हराने वाली साबित होंगी।


Download Android App
Download iOS App



