पटना : भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने आरजेडी की राज्यसभा सांसद श्रीमती मीसा भारती द्वारा केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री एवं पाटलीपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव का कुट्टी काटने वाले गड़ासे से हाथ काट देने के बयान की घोर निंदा की है। निखिल ने कहा कि मीसा भारती जी को मंत्री रामकृपाल यादव जी से निजी तौर पर और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र की जनता से सार्वजानिक तौर पर मंच लगाकर व हाथ जोडक़र माफी मांगने की गुजारिश करता हॅू। अगर वे ऐसा नहीं करती हैं तो पाटलीपुत्र क्षेत्र की जनता अपने सांसद के सार्वजानिक तौर पर किये गए अपमान का हिसाब चुनाव के वक्त चुकता करेगी।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आरजेडी के विधायक और तजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने भी मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र को कम हैसियत का बताते हुए औकात पूछा था। इस घटना पर भी तेजप्रताप को भाई वीरेन्द्र से निजी तौर पर और मनेर की जनता से सार्वजानिक तौर पर माफी की मांग की गयी थी। तेजप्रताप ने अभी तक इस बयान के लिए माफी नहीं मांगा और आश्चर्य की उलटे भाई वीरेन्द्र जी को राबड़ी देवी जी के सामने उपस्थित कराकर माफी मनवाया गया था।
श्री आनंद ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि तेजस्वी यादव के हाथों में आरजेडी की प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष कमान आने के बाद से उनके बड़े भाई तेजप्रताप एवं बड़ी बहन मीसा भारती जी कम्पीटिशन करते दिखाई दे रहे हैं। एक-दुसरे से आगे निकलने की होड़ में शर्मनाक, हास्यास्पद, घटिया व निंदनीय बयान दे रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव सहित सभी वरिष्ठ नेताओं से अपील है कि वे तेजप्रताप और मीसा भारती के अपमानजनक बयान पर इन दोनों से माफी मंगवाएं या पार्टी संगठन ही उनकी जगह माफी मांग ले।


Download Android App
Download iOS App



