बिहार के छपरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिन दहाड़े आरजेडी नेता को किडनैप कर लिया। बताय जा रहा है सुूह करीब 4 बजे कुछ बदमाशों ने हथियार के दम पर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया है। नेता के अपहरण के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिस आरजेडी नेता का अपहरण हुआ है। उनका नाम सुनील कुमार राय बाताया जा रहा है।
घर के आसपास से ही अपराधियों ने उन्हें किडनैप किया
आपको बता दें सुनील कुमार राय सारण के रहने वाले हैं और उनके घर के आसपास से ही अपराधियों ने उन्हें किडनैप किया है।आरजेडी नेता के किडनैपिंग का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है।कि सुनील कुमार सड़क किनारे अपनी बाइक के पास खड़े हैं। इसी बीच स्कॉर्पियो कार आती है और उसमें से कुछ लोग निकलते हैं। वो लोग उनको किडनैप करके ले जाते हुए नजर आ रहे है। फिलहाल पुलिस नेता के बारे में पता लगाने के लिए मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी का पता लगाने की कोशिश कर रही।
पुलिस को नहीं मिला सुराग
फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसलिए पुलिस भी इस मामले में कुछ कहने से पहले परहेज कर रही है। बिहरा मे हुई ये घटना कोई नई नहीं है इससे पहले भी कई नेताओं की हत्या की खबरें सामने आ चुकी हैं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर ने नीतीश पर लगाए आरोप
आरजेडी नेता के बारे में बात करें तो सुनील कुमार राय ने निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। उनके अपहरण को लेकर बयानबाजी भी शुरू हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश सरकार के प्रशासन और बिहार लॉ एंड ऑर्डर पर हमला बोला बोला उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है। सूबे का लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ गया है। अगर कानून व्यवस्था खराब होती तो बिहार की जनता को ही इसका खामियाजा भुगतना होगा। साथ ही कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश अपराध के रोकथाम के लिए कोई कदम उठाएंगे।
बिहार के छपरा में RJD नेता को बदमाशोम ने किया किडनैप, CCTV में कैद हुई घटना
Summary :
बिहार के छपरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिन दहाड़े आरजेडी नेता को किडनैप कर लिया। बताय जा रहा है सुूह करीब 4 बजे कुछ बदमाशों ने हथियार के दम पर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया है। नेता के अपहरण के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिस आरजेडी नेता का अपहरण हुआ है। उनका नाम सुनील कुमार राय बाताया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



