वैक्सीन न लगवाने वाले विधायकों को बिहार विधानसभा में नहीं मिलेगी ‘Entry’

Summary :

बिहार में कुछ दिनों में ही विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो सकता है, ऐसे में उन विधायकों को परेशानी हो सकती है, जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली।

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने फरमान जारी करते हुए कहा कि विधानसभा में सिर्फ उन्हीं विधायकों को प्रवेश की अनुमति होगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन ली होगी। बिहार में कुछ दिनों में ही विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो सकता है, ऐसे में उन विधायकों को परेशानी हो सकती है, जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली।
विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के इस फरमान से तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव समेत कई विधायकों को दिखात का सामना करना पद सकता है। तेजस्वी और तेज प्रताप के आलावा कई ऐसे विधायक है जिन्होंने अभी तक कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज़ नहीं ली है।

भाजपा की चुप्पी से आहत हुए चिराग, बोले- उनसे रिश्ते ‘एकतरफा’ नहीं रह सकते

अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मानसून सत्र से पहले सभी विधायकों से सपरिवार टीके लगवाने की अपील की है। स्पीकर ने विधायकों से कहा कि है कि विधायकों का आम लोगों से सरोकार रहता है, जन-प्रतिनिधियों, राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यकर्ताओं द्वारा टीका लगाने के लिए जनता को उत्साहित करने पर समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
साथ ही अपने क्षेत्र के लोगों को भी टीके लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है। स्पीकर ने यह भी कहा है कि जिन विधायकों के सौजन्य से उनके क्षेत्र में 80 फीसद से ज्यादा टीके लगवा दिए जाएंगे, उन्हें विधानसभा की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

Desk Team