बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फ़िल्म कृष की रिलीज़ को 15 साल पूरे हो गये। इस मौक़े पर ऋतिक ने अपने फैंस के साथ एक ख़ुशख़बरी शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो के साथ कृष फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त यानी ‘कृष 4’ के बारें में एक बड़ा हिंट दिया है। कृष 4 को लेकर काफ़ी वक़्त से ख़बरें आ रही थीं, मगर यह पहली बार है, जब ऋतिक ने ऑफिशियली इसका एलान किया है।
बता दें कि ऋतिक रोशन ने 23 जून को अपनी ब्लॉकबस्टर सुपरहीरो फिल्म कृष की 15वीं एनिवर्सरी का जश्न मनाया और इसी के साथ उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारें बताया है। वीडियो में कृष और उसके नये मास्क की झलक दिखाई गयी है और अंत में लिखा आता है कृष के 15 साल। इसके साथ ऋतिक ने लिखा है- अतीत में जो होना था, हो चुका है। देखते हैं, भविष्य क्या लेकर आता है।

13 सेकंड के एक वीडियो क्लिप में ऋतिक रोशन एक बार फिर सुपरहीरो के अवतार में नजर आए। इसके साथ उन्होंने कृष-4 और उसके नये मास्क की झलक भी दिखाई है। आपको बता दे, कृष 23 जून 2006 में रिलीज़ हुई थी। यह ऋतिक की पहली साइंस फिक्शन फ़िल्म कोई मिल गया का सीक्वल थी। फ़िल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो कृष के चौथे पार्ट में ‘जादू’ की वापसी हो सकती है। इससे पहले ऋतिक ने बीते साल फ्रेंडशिप डे पर जादू का वीडियो शेयर किया था।


Download Android App
Download iOS App



