मेष (ARIES) : कला के क्षेत्र में अद्भुत प्रदर्शन रहेगा। माता-पिता के साथ किसी सगे-संबन्धी के यहां जा सकते हैं। धन लाभ के शुभ योग हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। दांत संबन्धी पीड़ा रह सकती है।
वृष (TAURUS) : बहन का रिश्ता पक्का होने से मन में प्रसन्नता होगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। कोई नया व्यवसाय आरम्भ कर सकते हैं। महिला मित्र से प्रेम भाव बढ़ सकता है। परिवार के सदस्य से वाद-विवाद बढ़ सकता है।
मिथुन (GEMINI) : विरोधियों से आगे बढ़ने की इच्छा प्रबल होगी। कारोबार में विस्तार होगा। पत्नी का सहयोग मिलेगा। पति की बीमारी को लेकर मन चिंतित रहेगा। नेत्र विकार की समस्या हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
कर्क (CANCER) : चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मजदूर वर्ग मालिक के द्वारा लाभान्वित होंगे। माता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। बिजली एवं अग्नि संबन्धी कोई कार्य करते समय सावधानी बरतें।
सिंह (LEO) : भाई के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है। साहित्यिक क्षेत्र में आपके लेखन कार्य की सराहना की जायेगी। गृहस्थ जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा सुखद होगी।
कन्या (VIRGO) : भवन-निर्माण का कार्य प्रारम्भ कर सकते हैं। आय के साथ-साथ धन खर्च की अधिकता रहेगी। मन में परिवार के प्रति प्रेम-भाव रहेगा। अच्छे कार्यों से मन में प्रसन्नता रहेगी। बुद्धिजीवों से सम्मान मिलेगा।
तुला (LIBRA) : घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। किसी रिश्तेदार के यहां शुभ कार्य में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। इन्जीनियरिंग के पद पर चयनित हो सकते हैं। शत्रु से सावधान रहें। रिश्ता पक्का हो सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) : उच्च राजनीतिक पद प्राप्त कर सकते हैं। घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। कारोबार के क्षेत्र में दूर-दराज की यात्रा पर जा सकते है। पद में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : वित्तीय क्षेत्र में हानि के योग है। भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाते समय स्वयं को सुरक्षित रखें, अन्यथा कोई गम्भीर बीमारी जन्म ले सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई व सेहत के प्रति सतर्क रहना चाहिए।
मकर (CAPRICORN) : सौैन्दर्य के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करेंगे। साज-सज्जा से लोगों को प्रभावित करेंगे। नए रिश्ते जुड़ सकते हैं। किसी नये मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ की संभावना बनेंगी। दूर की यात्रा भी होगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : तकनीकी क्षेत्र में नया अन्वेषण करेंगे। घरेलू उपकरण के खर्च बढ़ सकते हैं। भाई से प्रेम बढ़ेगा। अपनी व्यक्तिगत बातें किसी से साझा न करें। मन में नए कार्य के प्रति उत्साह जगेगा। कार्य सिद्ध भी होंगे।
मीन (PISCES) : मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। दीन-दुखियों की सेवा करने के अवसर प्राप्त होंगे। शासन सत्ता से लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद के मामले में भाई-बहन व सगे-संबन्धी से मनमुटाव हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App



