पटना : बिहार में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल किसानों को आसानी से मिल सके जिससे गांव के किसान डीजल लाकर अपनी सिंचाई से खेती कर सकें। इसको लेकर बिहार पेट्रोल कॉरपोरेशन लि., हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लि. मिलकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा पेट्रोल पम्प खोला जायेगा। यह जानकारी जयप्रकाश भवन में इंडियन आयल कॉ. लि. के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि पेट्रोल पम्प खोलने की समय सीमा भी बढ़ा दी गयी है। पहले 55 वर्ष था अब 60 साल कर दी गयी। 21 से 60 साल के बीच में कोई भी उपभोक्ता ऑन लाइन आवेदन कर सकता है। रजिस्टे्रशन फी शहरी क्षेत्र में जनरल को दस हजार रुपया, पिछड़ा वर्ग के लिए पांच हजार रुपया, दलित आदिवासी के लिए तीन हजार रुपया, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लिए रजिस्टे्र्रशन कराने हेतु जनरल का आठ हजार, पिछड़ा वर्ग चार हजार एवं दलित आदिवासी के लिए ढ़ाई हजार रुपया रखा गया है। आवेदनकर्ता के पास अपना निजी जमीन नहीं है वह लीज पर जमीन लेकर भी आवेदन कर सकता है।
श्री शर्मा ने कहा कि देश में पेट्रोल डीजल को आमजनों तकप हुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा पेट्रोल पम्प खोला जा सकेगा ताकि लोगों को रोजगार मिल सके और किसान को आसानी से डीजल मिल सके। देखा गया है कि पेट्रोल पम्प नजदीक नहीं होने के कारण हमारे किसान भाई डीजल दूर दराज से लाते हैं जिसके कारण खेती कार्य ठीक से नहीं होती। इसी को देखते हुए केन्द्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पम्प खोलने पर विचार की है। संवाददाता सम्मेलन में मुख्य प्रबंधक वीणा कुमारी, अजय गर्ग एवं राजीव जायसवाल एवं प्रवीण मिश्रा उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



