एक लाख परिवारों को राशन देंगे सांसद डॉ निशिकांत दुबे

Summary :

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत देवघर, गोड्डा और दुमका जिले में पडऩे वाले सभी 10,0000 परिवार को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के द्वारा राशन दिया जाएगा, राशन की पैकिंग शुरू कर दी गई है।

गोड्डा, (पंजाब केसरी) : गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत देवघर, गोड्डा और दुमका जिले में पडऩे वाले सभी 10,0000 परिवार को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के द्वारा राशन दिया जाएगा, राशन की पैकिंग शुरू कर दी गई है। सांसद दुबे का फोकस यह है कि इसमें वैसे निम्न, मध्यमवर्गीय व जरूरतमंदों को राशन दिया जाएगा जो राशनकार्ड जैसी सुविधाओं के लाभ से वंचित हैं ऐसे लोग जो खुलकर कहीं सहयोग नहीं ले पा रहे हैं। पिछले 40 दिनों से छोटे -छोटे दुकानदार और व्यापारी जिनके रोजगार पूरी तरह बंद है साथ ही गरीब परिवारों को भी राशन दिया जाएगा। सांसद का सख्त निर्देश है कि जिन लोगों को राशन दिया जाएगा उनका नाम और फोटो  या पता किसी भी परिस्थिति में उजागर नहीं किया जाएगा। सांसद ने देवघर दुमका और गोड्डा के भाजपा जिला अध्यक्ष समेत अपने कार्यकर्ताओं और सभी सामाजिक संगठनों के अध्यक्षों से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द मध्यमवर्गीय, निम्न मध्यमवर्गीय और गरीब वर्ग के लोगों की सूची बनाएं ताकि शीघ्र राशन मुहैया कराया जा सके। सांसद ने बताया कि पूरे क्षेत्र में समाज के हर तबके को मदद पहुंचाने के लिए व्यक्तिगत खर्च पर राशन मुहैया कराया जा रहा है । इसमें इफको टाटा ट्रस्ट, एनटीपीसी कंपनियों समेत अपने दोस्तों से भी मदद लिया जा रहा है।

Ujjwal Jain