पटना ,(पंजाब केसरी):एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल एवं सुप्रिया सुले को एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार एनसीपी ने दोनों नेताओं को बधाई दिया है । बिहार एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष राणा रणवीर सिंह ने एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार जी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि प्रफुल्ल पटेल साहेब एवं सुप्रिया सुले ताई को एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर आपने यह साबित कर दिया है कि एनसीपी अब कई गुना अधिक ऊर्जा के साथ अपने संगठन को कश्मीर से कन्याकुमारी तक गाँव गाँव में मजबूत बनाने के लिए संकल्प लें चुकी है एवं देश में साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।श्री राणा ने शरद पवार साहेब के द्वारा लिए गए इस निर्णय से यह संदेश जाता है कि पार्टी देशभर में अपनी जड़ें मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। श्री राणा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक माननीय जितेन्द्र आह्वाड जी को बिहार का प्रभारी बनाने के लिए भी शरद पवार जी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि जितेन्द्र आह्वाड जी को बिहार का प्रभारी बनाने से बिहार एनसीपी भविष्य में एक मजबूत पार्टी बनकर उभरेगी जिसका फ़ायदा आगामी लोकसभा एवं 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जरूर मिलेगा। प्रफुल्ल पटेल,सुप्रिया सुले एवं जितेन्द्र आह्वाड जी को बधाई देने वालों में प्रमुख हैं-प्रेमानंद राय, अरविन्द कुमार सिंह अधिवक्ता, अविनाश प्रशांत पाठक,धुपेन्द्र सिंह,वरुण कुमार,मनीष मौर्य,गुंजन सिंह,सतीश कुमार झा,शेख अनीश, प्रियम सिंह चीकू,विजय उपाध्याय,शमसुल होदा, नीरज चौधरी,राजीव कुमार पासवान,श्रवण यादव,नीरज चंद्रवंशी, अशोक पाण्डे, डॉ एम भारती ,राकेश कुमार,डॉ पारसनाथ,संगीता साहनी, मुकेश झा,सुरेश मण्डल, शम्भू साह, राजमणि देवी,सुनिल सिंह आदि।
सांसद प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले को एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष एवं जितेंद्र आह्वाड बने बिहार एनसीपी प्रभारी
Summary :
पटना ,(पंजाब केसरी):एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल एवं सुप्रिया सुले को एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार एनसीपी ने दोनों नेताओं को बधाई दिया है ।


Download Android App
Download iOS App



