पटना : पटना में भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूरे शहर में लाखों मसीजीवियों ने जगह.जगह भगवान श्रीचित्रगुप्त की प्रतिमाओं की स्थापना और उनकी पूजा की। भाजपा के राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा ने इस अवसर पर राजधानी पटना में एक दर्जन से भी अधिक पूजा पंडालों का परिभ्रमण किया। उन्होंने भगवान चित्रगुप्त की आराधना और चित्रांश परिवारों तथा समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। श्री सिन्हा के साथ ऋतुराज सिन्हा भी थे।
सांसद श्री सिन्हा अशोक नगर चित्रगुप्त परिषद, दक्षिणी अशोक नगर चित्रगुप्त कल्याण समिति, चित्रगुप्त पूजनोत्सव एहनुमान नगर, सेवक चित्रगुप्त महापरिवार, बुद्धिजीवी कालोनी 70 फिट बाइपास, चित्रगुप्त परिवार समिति रामकृष्ण नगर, चित्रगुप्त पूजा समिति, कदमकुआं जहाजी कोठी और श्री श्री 108 चित्रगुप्त पूजा समिति दरियापुर गोला के पूजा पंडाल में गए और भगवान चित्रगुप्त के दर्शन-पूजन के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
इनके अलावा वे आशियाना नगर प्रक्षेत्र के श्री चित्रगुप्त महापरिवार और अनीसाबाद के खगौल रोड स्थित चित्रगुप्त समाज बिहार चित्रगुप्त भवन भी गए। श्री सिन्हा बेऊर के महावीर नगर चित्रांश जागृति मंच, गर्दनीबाग मुहल्ले की ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति और इंद्रपुरी महेशनगर की चित्रगुप्त पूजा समिति के पूजन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। अंत में उन्होंने पटना सिटी के नौजरघाट स्थित प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर जाकर भगवान के दर्शन किए। पूजा पंडालों के परिभ्रमण के क्रम में उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।


Download Android App
Download iOS App



