वैसे तो कहा जाता है कि यदि एक बार सच्चा प्यार हो जाए तो जिंदगीभर साथ रहता है। लेकिन हमारे टीवी स्टार्स के मामले में केवल प्यार ही सब कुछ नहीं है। आपने बहुत से सितारों के रिश्ते बनते और बिगड़ते हुए देखें होगें। एक समय तक साथ रहने के बाद जब रिश्ता न चले तो उसे खत्म कर देना चाहिए। लेकिन तब क्या हो जब रिश्ता कामयाब होने के बाद बदलता हो। हम बात कर रहे हैं टीवी के उन स्टार्स की जो एक समय तक प्यार के रिश्ते में थे लेकिन जब थोड़ी सी कामयाबी हाासिल हुई तो वह अपने प्यार को भूल बैठे। तो आइए जानते हैं उन टीवी सितारों के बारे मेंं जिन्होंने कामयाबी पाने के बाद अपने पार्टनर का साथ छोड़ा।
1.मोनी रॉय
टीवी की नागिन अभिनेत्री मोनी रॉय जोकि अब बॉलीवुड की क्वीन बनने निकल पड़ी हैं। मोनी टीवी जगत का जाना-माना चेहरा है। इनकी पॉपुलैरिटी के साथ इनके रिश्ते भी काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहे है।
मौनी रॉय ने जब अपने कैरियर की शुरूआत की तब इनका नाम गौरव चौपड़ा के साथ जुड़ा फिर टीवी में नाम कमा लेने के बाद मोहित रैना से मोनी को प्यार हुआ। लेकिन जबसे मॉनी रॉय ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है उसके बाद से तो जैसे वो मोहित को भूल सी गई हो।
2.सुशांत सिंह राजपूत
टीवी से बॉलीवुड स्टार बने सुशांत सिंह राजपूत की गिनती आज बॉलीवुड के बड़े सितारों में होती है। यह भी कभी अंकिता लोखंडे के प्यार में पागल थे। टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में बतौर जोड़ी नज़र आये इन दोनों को सीरियल के दौरान एक दूसरे से प्यार हुआ।
दोनों सालों साथ रहे और फिर अचानक ये रिश्ता खत्म होगा। इसके पीछे सुशांत का बॉलीवुड करियर भी रहा साथ ही उनकी दूसरी एक्ट्रेसेज से नजदीकियां।
3.आमना शरीफ
टीवी की सबसे सफल जोड़ियों में से एक आमना शरीफ और राजीव खंडेलवाल। ये दोनों ओन स्क्रीन के साथ ऑफ़ स्क्रीन भी साथ थे। उसी समय आमना को फिल्मों में आने का बड़ा ब्रेक मिला और वो बॉलीवुड की हो गई।
इसी दौरान उनका नाम उनकी फिल्म ‘आलू-चाट’ के को-स्टार आफताब शिवदासानी से जुड़ा और राजीव से इनका रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया।
4.करण वाही
करण वाही की लवलाइफ इतनी सुर्ख़ियों में नहीं रही लेकिन इनका नाम जिनिता सेठ के साथ जुड़ा हुआ था। करण और जिनिता काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन करण के बॉलीवुड में करियर शुरू होने के बाद इनका रिश्ता टूट चुका है।
5.करण सिंह ग्रोवर
अपने कैरियर से ज्यादा अपनी लवलाइफ में मशहूर रहे हैं करण सिंह ग्रोवर। करण सिंह ग्रोवर तीन शादियां कर चुके हैं। फिल्म अलोन में जबसे इन्होंने बिपाशा के साथ काम किया इनका दिल उनपर इस तरह आ गया कि इन्होंने अपनी पत्नी जेनिफर को धोखा दे दिया। और इन्होंने बिपाशा से शादी कर ली।


Download Android App
Download iOS App












