जहानाबाद, (पंजाब केसरी) : बिहार के जहानाबाद जिले में कोरोना संक्रमण इतना फैला हुआ है कि लोग इस संक्रमण से त्राहिमाम कर रहे हैं और अपने घरों में डूबके हुए हैं। पहले यहां के सांसद डा. अरूण कुमार थे तो वे गरीबों के बीच में जाकर उनका हालचाल पूछा करते थे लेकिन जब से डबल इंजन की सरकार आयी है और उसके सांसद चन्देश्वर चन्द्रवंशी बने हैं तब से वे यहां हालचाल नहीं लेते और लोगों से मिलते तक नहीं हैं।
आम लोग जब सांसद से मिलना चाहते हैं तो वे मिलते तक नहीं हैं। और वे निराश होकर चले जाते हैं। दलित बस्तियों के लोगों ने कहा कि हमलोग को आये दिन सरकार द्वारा चलाये गये योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है।
आज तक हम अपने सांसद को पहचानते तक नहीं कि कौन यहां का सांसद है। लोगों ने कहा कि हमलोग वोट देकर गुनाह किये हैं। उसी गुनाह की सजा मिल रही है यहां के सांसद को लापता सांसद कहा जाये तो गुनाह नहीं माना जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



