Mukesh Sahni: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का आज शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्व. सहनी की अंत्योष्टी श्री मुकेश सहनी के दरभंगा जिले में बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित आवासीय परिसर में ही किया गया। श्री मुकेश सहनी ने ही पिता को मुखाग्नि दी।
कार्यकर्ता एवं आसपास के हजारों लोग रहे शामिल
इस अवसर पर बिहार के मंत्री महेश्वर हजारी, मदन सहनी, हरि सहनी के साथ-साथ विधायक भाई वीरेंद्र, ललित कुमार यादव, स्वर्णा सिंह एवं पूर्व विधान परिषद अर्जुन सहनी भी उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद भी अंतिम संस्कार में पहुंचे। इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी से जुड़ कार्यकर्ता एवं आसपास के हजारों लोग भी पहुंचे हैं। गौरतलब है कि श्री जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। मंगलवार सुबह 70 वर्षीय श्री जीतन सहनी का क्षत-विक्षत शव उनके घर से ही बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्री मुकेश सहनी मुंबई से पटना और फिर दरभंगा पहुंचे।
मुकेश साहनी ने किया था भावुक पोस्ट
मुकेश सहनी ने ‘एक्स’ अपने पोस्ट लिखा, ‘‘मेरे पिता जी की बेरहमी से अपराधियों ने हत्या कर दी है। पिताजी को इतनी क्रूरता से मारा गया कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनका खून हमारे घर की दीवारों पर लगा हुआ है। यह घटना हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुर्भाज्ञपूर्ण और असहनीय है। हमारी आत्मा रो रही है। निषाद समाज के लिए यह दिन‘काला दिवस’के रूप में जाना जाएगा, लेकिन यह हमें डरा नहीं सकता। हम बिहार सरकार से आग्रह करते हैं कि वह जल्द से जल्द इस घटना की जांच कर दोषियों को कड़ से कड़ सजा दिलाने का काम करे।


Download Android App
Download iOS App




