बिहार के मुंगेर में दशहरा पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई फायरिंग में मौत मामले में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्यवाही की है। आयोग जिले के डीएम और एसपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इस घटना से आक्रोशित लोग वहां की एसपी लिपि सिंह को हटाने की मांग कर रहे थे, जो जेडीयू के सांसद आरसीपी सिंह की बेटी हैं।
ऐसे में चुनाव आयोग के आदेश के बाद दोनों को हटा दिया गया है। इस घटना को लेकर आयोग ने पूरे मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं जो कि मगध प्रमंडल के कमिश्नर असंगबा चुबा आव करेंगे। आयोग ने इस घटना की रिपोर्ट 7 दिन के अंदर के अंदर मांगी है और मुंगेर में नए डीएम और एसपी कि आज ही पोस्टिंग की जाएगी।
वही गुरुवार को (यानी आज) मुंगेर के लोगों ने जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय और एसडीओ आवास में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान लोगों ने कई गाड़ियों में आग भी लगा दी है और थाने पर पथराव किया। फिलहाल उपद्रव और आगजनी की घटना के बाद शहर का माहौल काफी तनावपूर्ण है।
बता दें मुंगेर में हुई इस घटना के बाद से बिहार की राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है। विपक्ष ने इस मुद्दे को हाथों-हाथ लिया है। बुधवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई के साथ ही उच्च न्यायालय के किसी रिटायर्ड जस्टिस से पूरे घटना की जांच की मांग की थी। इस मुद्दे को चिराग पासवान भी लगातार उठा रहे हैं और सरकार को घरेने की कोशिश कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



